फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: शराब पीने बैठे चार 'यार', पीते-पीते हो गई बहस; साथी पर किया चाकू से वार; यहां का है मामला

Mon, 27 Jan 2025 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

जिला शिमला कटलाह पंचायत के तहत मेलठी गांव के बुठली में शराब पीने के बाद आपस में बहस के दौरान साथी ने दूसरे के पेट पर चाकू से वार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिक्कर तहसील के तहत कटलाह पंचायत के तहत मेलठी गांव के बुठली में शराब पीने के बाद आपस में बहस के दौरान साथी ने दूसरे के पेट पर चाकू से वार कर दिया। इसमें उसके पेट पर हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी एएसआई मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजीव पुत्र गांव करछारी, शरौंथा तहसील रोहड़ू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह और उसके साथी यशवंत निवासी करछारी, बालकृष्ण शर्मा निवासी घराला, विक्की निवासी कुपड़ी और कुशल सम्राट निवासी मेलठी बुथली बाजार के पास सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनकी किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई।

इस दौरान कुशल सम्राट ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। उसके बाद जब वह वहां से जाने लगा तो कुशल सम्राट ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान कुशल ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि मौके पर मौजूद यशवंत, बालकृष्ण और विक्की ने उसे बचाया। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस चौकी टिक्कर के प्रभारी एएसआई रविंद्र कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें