फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम का रास्ता रोका, जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास, सात गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।

सार

 सरसा खड्ड के केंदूवाल क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम से उलझने और जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सरसा खड्ड के केंदूवाल क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम से उलझने और जब्त ट्रैक्टर छुड़ाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस का रास्ता रोककर कर्मियों को धमकियां भी दीं। हालांकि, कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सरसा खड्ड के केंदूवाल में शुक्रवार रात करीब दो बजे अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। जब पुलिस कर्मी जब्त ट्रैक्टर को लेकर थाना बद्दी की ओर आ रहे थे, तभी रास्ते में सात युवकों ने टीम का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने जबरन ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश की और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से अभद्रता करते हुए धमकियां दीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सभी सातों युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना बद्दी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर, डीएसपी योगराज चंदेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने व अवैध खनन के आरोप में सात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। सभी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें