फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चिट्टे के साथ पुलिस कांस्टेबल समेत एक अन्य युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 04:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

शिमला एसडीआरएफ में बतौर पुलिस कांस्टेबल नियुक्त व्यक्ति व एक अन्य युवक को 4.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कुनिहार में चिट्टे के साथ एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल समेत एक अन्य युवक को 4.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। आरोपी कांस्टेबल शिमला एसडीआरएफ में बतौर पुलिस कांस्टेबल नियुक्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात कुनिहार पुलिस गश्त पर थी इस बीच सूचना मिली कि सुबाथू की तरफ से एक मोटर बाइक आ रही है। इस पर दो युवक सवार है। दोनों की तलाशी लेने पर नशे से संबंधित सामान बरामद किया जा सकता है।

विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर सनोगी क्षेत्र में के समीप नाकाबंदी कर दी। इस बीच बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने अंकुश कुमार निवासी गांव नम्होल डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की और नितीश निवासी गांव टियुकरी डाकखाना कुनिहार तहसील अर्की से 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि उक्त मामले में संलिप्त आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल नियुक्त है। मोटरसाइकिल को जब्त करके कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें