फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Police Bharti 2025: पुलिस कांस्टेबल के लिए 15 जून को होगी लिखित परीक्षा, परीक्षा देंगे 16,000 युवा

Tue, 20 May 2025 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Police Bharti 2025: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 15 जून को लिखित परीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लिखित परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। ग्राउंड परीक्षा पास करने वाले 16,000 युवा लिखित परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए करीब 1.29 लाख युवाओं ने आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें लगभग 90,000 पुरुष और 39,000 आवेदन महिला वर्ग से आए थे। कुल 1,088 कांस्टेबलों की भर्ती हो रही है। इनमें 708 पुरुष और 380 महिला कांस्टेबल भर्ती होने हैं। लिखित परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग शिमला, मंडी और कांगड़ा में परीक्षा केंद्र स्थापित कर सकता है। हालांकि उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के चलते अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए जाने का विकल्प भी खुला है।

लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न
कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वाइस प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी और 90 अंकों के पेपर में 90 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के 5 ऑप्शन ए, बी, सी, डी, ई होंगे। गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें