फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रिवर क्रॉसिंग तकनीक से सीखा फंसे लोगों को बचाना, प्रतिभागी राष्ट्रीय एडवेंचर कोर्स में ले रहे भाग

Tue, 23 Dec 2025 06:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

मंगलवार को पिरड़ी राफ्टिंग केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय एडवेंचर कोर्स के तीसरे दिन केरल, तेलगांना, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रतिभागियों ने आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीक का प्रशिक्षण लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रिवर राफ्टिंग सेंटर पिरड़ी में ब्यास नदी को पार करने का प्रशिक्षण लेती युवती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिरड़ी राफ्टिंग केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय एडवेंचर कोर्स के तीसरे दिन मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीक का प्रशिक्षण दिया। शिविर में केरल, तेलगांना, पंजाब और चंडीगढ़ के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। केंद्र के प्रभारी गिरमन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के 35 स्वयंसेवियों को आपदा के दौरान फंसे लोगों को निकालने के लिए रिवर क्रॉसिंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने रस्सी के सहारे आपदा में तुरंत प्रभाव से कैसे लोगों को निकाला जाए, इसके बारे में सीखा। वहीं स्वयंसेवियों केे साथ आई महिला प्राध्यापकों को भी रिवर क्रॉसिंग तकनीक के सहारे नदी पार करना सिखाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें