फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : सुजानपुर में पैरामोटरिंग का ट्रायल सफल, पहला लाइसेंस जारी; राहुल घरवाल ने चौगान मैदान से भरी उड़ान

Mon, 19 May 2025 07:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल लिया गया। नादौन के राहुल घरवाल ने ट्रायल पास कर लाइसेंस लेने वालों की सूची में पहला नाम दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुजानपुर के चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल सफल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन विभाग हमीरपुर की ओर से सोमवार को सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल लिया गया। प्रदेशभर में इससे पूर्व पैरामोटरिंग लाइसेंस किसी भी पैराग्लाइडर को नहीं मिला है। नादौन के राहुल घरवाल ने ट्रायल पास कर लाइसेंस लेने वालों की सूची में पहला नाम दर्ज किया है।

विज्ञापन




पैराग्लाइडर राहुल घरवाल ने 10 सदस्यीय निरीक्षण टीम के बीच चौगान से सफल उड़ान भरी। 20 मिनट तक हवा में उड़ने के बाद चौगान में ही सफल लैंडिंग की। इसके बाद टीम की ओर से उन्हें लाइसेंस प्रदान किया। निरीक्षण टीम में कार्यकारी एसडीएम संजीत ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान सहित पुलिस स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पैराग्लाइडर राहुल घरवाल ने पर्यटन विभाग हमीरपुर के पास लंबे समय से पैरामोटरिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया हुआ था, लेकिन पैराग्लाइडिंग की 300 उड़ानें होने के बाद ही विभाग की ओर से ट्रायल लेने के बाद लाइसेंस जारी किया गया।

विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पैरामोटरिंग लाइसेंस का ट्रायल लिया गया। ट्रायल के बाद पैराग्लाइडर को लाइसेंस प्रदान किया गया। प्रदेशभर में पहली बार पैरामोटरिंग लाइसेंस जारी हुआ है। -रवि धीमान, जिला पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन

क्या है पैरामोटरिंग
पैरामोटरिंग पैराग्लाइडिंग का ही एक आधुनिक भाग है। पैरामोटरिंग में पैराग्लाइडर बिना हवा के रुख के किसी भी खुले स्थान पर मोटर के माध्यम से आसानी से उड़ान भर सकता है। पैरामोटरिंग में मोटर चलने पर ही उड़ान सफल हो पाती है, जबकि पैराग्लाइडिंग में ऊंची जगह से हवा के रुख के साथ उड़ान भरी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें