फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal By Election: पंचायतीराज उपचुनावों के लिए 249 नामांकन, 16 को छंटनी, 18 सितंबर तक नाम वापसी

Fri, 13 Sep 2024 08:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में वार्ड सदस्य के लिए 162, उपप्रधान के लिए 48, प्रधान 26, पंचायत समिति सदस्य 3 और जिला परिषद सदस्य के लिए 10 नामांकन हुए हैं। मतदान 29 सितंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। 
विज्ञापन
हिमाचल पंचायत उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनावों के लिए कुल 249 नामांकन हुए हैं। वार्ड सदस्य के लिए 162, उपप्रधान के लिए 48, प्रधान 26, पंचायत समिति सदस्य 3 और जिला परिषद सदस्य के लिए 10 नामांकन हुए हैं। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मतदान 29 सितंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। जिन पदों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें 9 पद ग्राम पंचायत प्रधान, 17 उपप्रधान, एक पंचायत समिति सदस्य, दो जिला परिषद सदस्य तथा 112 पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हैं। नामांकन पत्रों की वापसी के तत्काल बाद चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की जाएगी। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी, जबकि पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य की मतगणना 30 सितंबर को संबंधित विकास खंड कार्यालय में सुबह 9 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें