फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: डिपुओं में 50 रुपये किलो मिलेगा मक्की का ऑगेनिक आटा, एक और पांच किलो की पैकिंग में मिलेगी सप्लाई

Mon, 09 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑगेनिक मक्की के आटे की कीमत 50 रुपये प्रतिकिलो तय कर दी है। खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में एक और पांच किलो की पैकिंग में हिमभोग ब्रांड के नाम से आटा बिकेगा।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत किसानों से खरीदी प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की का आटा 50 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिकेगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से पहले कृषि विभाग को आटे के दाम का प्रस्ताव भेजा था। इसमें आटे के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो तय किए थे। दाम ज्यादा होने से सरकार ने इसे मंजूर नहीं किया था। अब दोबारा सरकार की ओर से इस आटे के दाम 50 रुपये प्रतिकिलो तय कर दिए गए हैं। ताकि आम लोग भी कम दामों पर ऑगेनिक मक्की के आटे की खरीद कर सके।

विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के डिपुओं में एक और पांच किलो की पैकिंग में हिमभोग ब्रांड के नाम से आटा बिकेगा। सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 11 दिसंबर को बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम में हिमभोग ब्रांड के नाम से तैयार आटे को लॉन्च किया जाएगा। अब तक प्रदेश भर में 1,508 किसानों से 398 मिट्रिक टन मक्की की खरीद की जा चुकी है।

खरीदी मक्की की टेस्टिंग नौणी विश्वविद्यालय की क्रॉप लैब में की जा रही है। यहां पर मक्की की पूरी टेस्टिंग के बाद देखा जाएगा कि उसमें केमिकल न हों। पूरी तरह से ऑर्गेनिक मक्की ही किसानों से ली जाएगी। यदि इसमें थोड़ा सा भी केमिकल मिलता है, तो उसे किसानों को वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैमिकल मुक्त मक्की की ही होगी पिसाई : नेगी
नौणी विश्वविद्यालय की क्रॉप लैब में मक्की की टेस्टिंग होगी। उसी मक्की की पिसाई होगी जो टेस्टिंग में पास होगी। इस बात का विशेष रूप ये ध्यान रखा जाएगा कि लोगों को शुद्ध मक्की का आटा ही उपलब्ध करवाया जाए- हेमिस नेगी, परियोजना निदेशक, प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें