फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: अब हिमाचल में बिजली मित्रों की नियुक्ति करेगी सुक्खू सरकार, विधायक रणधीर शर्मा ने दिया सुझाव

Mon, 01 Sep 2025 06:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Bijli Mitra Bharti : सोमवार को सदन में नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से उनके क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होने से संबंधित मामला उठाया। रणधीर ने कर्मचारियों की नियुक्तियां न होने पर बिजली मित्रों जैसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया। इसके जवाब में सुक्खू ने कहा कि रणधीर शर्मा ने अच्छा सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अब बिजली मित्रों की भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चयन आयोग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्तियां करने में बहुत वक्त लग जाता है। ऐसे में तात्कालिक व्यवस्था के लिए बिजली मित्र भर्ती किए जाएंगे। सीएम ने यह बात सोमवार को विधानसभा में नयना देवी के भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से उनके क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होने से संबंधित मामला उठाने के बाद कही।

विज्ञापन


रणधीर ने कहा कि उनके क्षेत्र में बिजली के उपकरण नहीं चल पा रहे। पेयजल की समस्या आ रही है और मोटरें भी नहीं चल पा रही हैं। बिजली बोर्ड में फील्ड स्टाफ की कमी है। बिजली बोर्ड में न तो आउटसोर्स कर्मचारी हैं और न ही नियमित कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। रणधीर ने कर्मचारियों की नियुक्तियां न होने पर बिजली मित्रों जैसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया। जवाब में सुक्खू ने कहा कि रणधीर शर्मा ने अच्छा सुझाव दिया है। राज्य सरकार इस सुझाव पर गौर करेगी और जल्द ही बिजली मित्रों की नियुक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य लोक सेवा आयोग से कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होती, तब तक इस तरह की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें