फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: चमेरा जलाशय में समाया वाहन, दो लोग लापता, बनीखेत-भलेई वाया चौहड़ा मार्ग पर हादसा

Tue, 19 Nov 2024 07:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बनीखेत-भलेई वाया चौहड़ा मार्ग पर सब्जियों से लदा मालवाहक वाहन चमेरा जलाशय में समाने से दो लोग लापता हैं। टीम ने लापता लोगों और वाहन को तलाशने की पूरी कोशिश की। लेकिन, देर शाम तक गोताखोरों की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। अब बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
बनीखेत-भलेई मार्ग पर चमेरा जलाश्य में गिरे वाहन को देखते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनीखेत-भलेई वाया चौहड़ा मार्ग पर सब्जियों से लदा मालवाहक वाहन चमेरा जलाशय में समाने से दो लोग लापता हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे के करीब राहगीरों को सड़क किनारे से चमेरा जलाशय की ओर टायर के निशान और स्टील का क्रैश बैरियर टूटा नजर आया।

विज्ञापन


राहगीरों ने नजदीक पहुंचकर देखा तो चमेरा जलाशय में सब्जियां दिखीं। साथ ही वहां पर वाहन का फ्रंट शीशा भी पड़ा था। इसे देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी सलूणी प्रशासन को दी। एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा, ब्रंगाल पुलिस चौकी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद एनएचपीसी से गोताखोरों की टीम पहुंची। टीम ने लापता लोगों और वाहन को तलाशने की पूरी कोशिश की। लेकिन, देर शाम तक गोताखोरों की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। अब बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वाहन पठानकोट से सब्जियां लेकर चुराह की ओर से आ रहा था। चमेरा जलाशय के समीप अचानक वाहन चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी जलाशय में जा समाई। एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि वाहन गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे। बुधवार को नए सिरे से सर्च ऑपरेशन चलाकर लापता को तलाशने का क्रम आरंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें