फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचआरटीसी चालकों-परिचालकों को ओवरटाइम के लिए दो करोड़ जारी

Tue, 12 Aug 2025 08:30 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को एक महीने का ओवरटाइम भत्ता और नाइट ओवरटाइम भत्ता देने के लिए हिमाचल सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालकों और परिचालकों को एक महीने का ओवरटाइम भत्ता और नाइट ओवरटाइम भत्ता (ओटीए-एनओटीए) के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए यह राशि दी गई। उन्होंने प्रबंध निदेशक को इसे जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी चालकों-परिचालकों का नाइट ओवरटाइम कई वर्षों से लंबित है। इसे जारी करने के लिए चालक-परिचालक संघ ने मुख्यालय के बाहर गेट मीटिंग की थी। ओवरटाइम जारी न किए जाने से चालकों ने 8 घंटे सेवाएं देने का फैसला लिया था। उप मुख्यमंत्री के साथ हुई चालक संघ की बैठक में आश्वासन मिलने के बाद चालकों ने अपना फैसला वापस ले लिया।

अब प्रदेश सरकार ने चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम का पैसा जारी कर दिया है। वहीं, एचआरटीसी पेंशनरों को पेंशन जारी करने के लिए निगम प्रबंधन ने सरकार से ग्रांट मांगी है। पेंशनर संघ ने भी पेंशन जारी न करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अग्निहोत्री ने पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और उनकी टीम की सराहना की। कहा कि हाल ही में तीन स्कूली बच्चों के अगवा होने पर 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ता को पकड़कर बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप देने का कार्य सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें