मांग के अनुसार सप्लाई कम होने से बढ़े दाम
मंगलवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में टमाटर 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। वहीं रिटेल में 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक बिका। इसके अलावा मटर 160, प्याज 60 और शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। सब्जी विक्रेता शेर सिंह ने बताया कि इन दिनों मंडी में टमाटर की मांग ज्यादा बढ़ गई है। मांग के अनुसार सप्लाई कम पहुंच रही है जिसके चलते दाम बढ़ रहे हैं। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने बताया कि दिवाली के बाद नासिक से टमाटर की नई फसल की सप्लाई शुरू हो जाएगी, इसके बाद टमाटर के भाव कम हो जाएंगे। इन दिनों केवल हिमाचल में ही टमाटर की फसल बची है, जिसके चलते आपूर्ति कम हो रही है।