फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एक रुपया सैलरी लेंगे तहसीलदार हीरा लाल घेज्टा, राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए लिया फैसला

Sun, 08 Sep 2024 11:32 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

हिमाचल में सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा छह महीने की पुनर्नियुक्ति पर तहसीलदार हीरा लाल घेज्टा सिर्फ एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे। 
 
विज्ञापन
हीरा लाल घेज्टा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद हीरा लाल घेज्टा को दोबारा राजस्व विभाग (रिकवरी) तहसीलदार पद पर छह महीने की पुनर्नियुक्ति दी है। इसके साथ अब एचएल घेज्टा एक रुपये मासिक वेतन पर कार्य करेंगे। 

विज्ञापन


राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने वेतन के रूप में केवल एक रुपया लेने का फैसला लिया है। उन्होंने मिसाल पेश करते हुए इस बाबत शनिवार को उपायुक्त शिमला के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र सौंपा है। उल्लेखनीय है कि 36 वर्ष के सेवाकाल के बाद 31 अगस्त को एचएल घेज्टा की सेवानिवृत्ति हो गई थी।

सेवानिवृत्ति के बाद छह महीने तक तहसीलदार शिमला पद पर देंगे सेवाएं 
सरकार ने उन्हें दोबारा रिकवरी शिमला में छह महीने की अवधि के लिए तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया है। घेज्टा ने कहा कि सरकार ने पुनर्नियुक्ति अवधि के दौरान लोगों की सेवा करने का मौका दिया है जिसके लिए उन्होंने सरकार का आभार जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें