फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, IPS और HPS के तबादलों की तैयार की जा रही सूची

Thu, 10 Oct 2024 06:43 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्यालय में भी पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जाना है। कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो तीन साल से एक ही स्थान पर डटे हैं। ऐसे में सरकार पुलिस अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार कर रही है।
 
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने की तैयारी में है। इसको लेकर सचिवालय में अफसरों के तबादला सूची तैयार की जा रही है। जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा मुख्यालय में भी पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया जाना है।

विज्ञापन


कई पुलिस अधिकारी ऐसे हैं जो तीन साल से एक ही स्थान पर डटे हैं। कई ऐसे भी हैं जो अपना कार्य बखूबी नहीं निभा रहे हैं। ऐसे में इन्हें इधर से उधर किया जाना है। हिमाचल सरकार में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब पुलिस अधिकारियों के तबादलों के लेकर कसरत चल रही है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। जिलों में कुछ पुलिस अधीक्षक को इधर से उधर किया गया था। पुलिस मुख्यालय और विजिलेंस, सीआईडी में भी पुलिस अधिकारी काफी समय से एक ही संस्थान में डटे हैं। ऐसे में सरकार पुलिस अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री की सलाह लेने के बाद अधिकारियों के तबादला आदेश होंगे।
विज्ञापन


एचपीएस अधिकारियों की होनी है पदोन्नति
पुलिस विभाग में एचपीएस अधिकारियों की पदोन्नति भी होनी है। ऐसे में इन अधिकारियों को नए स्थान दिए जाने हैं। इसके अलावा एसएचओ स्तर पर अधिकारियों को भी बदला जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें