फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बिलासपुर में थप्पड़ कांड! पंचायत प्रधान ने BDC उपाध्यक्ष को जड़ा थप्पड़, प्रधान पर मामला दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 08:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

जिला बिलासपुर में एक महिला पंचायत प्रधान ने परिषद के उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। सदर थाना में प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर खंड विकास परिषद (बीडीसी) की त्रैमासिक बैठक में एक महिला पंचायत प्रधान ने अचानक पहुंचकर परिषद के उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्रधान दूसरे दरवाजे से बाहर चली गई। उपाध्यक्ष मस्त राम ने मामले की शिकायत उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को दी है। उपायुक्त ने मामले की जांच एडीसी को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सदर थाना में प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बैठक बुधवार को लखनपुर स्थित बीडीओ कार्यालय के हॉल में हो रही थी। उपाध्यक्ष मस्त राम के अनुसार दोपहर करीब 1:00 बजे पंचायत सदन की कार्यवाही में पहुंची और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गई। घटना के बाद मस्त राम बीडीसी अध्यक्ष सीता धीमान और पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के पास पहुंचे और मामले की शिकायत सौंपी।

उन्होंने यह भी मांग की कि बैठक में उपस्थित किसी पदाधिकारी और कर्मचारी ने सदन में हो रही चर्चा के बारे पंचायत प्रधान को जानकारी दी। इसलिए प्रधान के कॉल डिटेल की भी जांच होनी चाहिए। ताकि, उस कर्मचारी या पदाधिकारी का पता चल सके। इधर, घटना के बाद बीडीसी के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें पंचायत प्रधान को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं में पंचायत प्रधान पर मामला दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि मामले की जांच एडीसी को सौंपी है। उन्हें जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें