राज्य सहकारी बैंक में अब साइबर सेंधमारी नहीं हो सकेगी। बैंक इंफोसिस का फिनेकल वर्जन उपयोग करेगा। शुक्रवार को इस बाबत बैंक प्रबंधन और इंफोसिस सब्सिडरी एजवर्व सिस्टम बंगलूरू और डायनाकॉन सिस्टम एंड सॉल्यूशन कंपनी मुंबई के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ। बैंक में नए सॉफ्टवेयर वर्जन में डाटा हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मार्च 2026 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैंक अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने बताया कि नई तकनीक सुरक्षित है। साइबर हैकिंग की घटनाओं की संभावनाएं अब शून्य रह जाएंगी।