फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू से मिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जेसीसी जल्द बुलाने की मांग

Mon, 16 Sep 2024 05:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य सचिवालय में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान विभागों में लंबित कर्मचारियों की पदोन्नतियों का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। 
विज्ञापन
शिमला में मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलते अरापत्रित कर्मचारी संघ के नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों के बारे में मुख्यमंत्री को बताया। त्रिलोक ठाकुर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक महासंघ के साथ शीघ्र कार्रवाई जाए ताकि कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सके तथा उनका निदान हो।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग में दो दिन में होगी वरिष्ठ सहायकों के पदों पर पदोन्नति
इस दौरान विभागों में लंबित कर्मचारियों की पदोन्नतियों का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। त्रिलोक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पदोन्नतियों को समय पर करवाने का आश्वासन दिया है। शिक्षा विभाग में वरिष्ठ सहायकों के पदों पर पदोन्नतियों को दो दिन के भीतर करवाने के निर्देश भी दिए। त्रिलोक ठाकुर ने मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई के आश्वासन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न केवल वरिष्ठ सहायकों बल्कि शिक्षा और अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बहुत राहत मिलेगी। यह कदम कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

महासंघ ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इसी तरह के ठोस और सकारात्मक कदम उठाएगी। प्रतिनिधिमंडल में अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के महामंत्री राजीव चौहान, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रधान रविंद्र सिंह मेहता, जिला शिमला के अध्यक्ष बिशन चौहान, शिक्षा विभाग निदेशालय इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी और अमित राज भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें