फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 40 रुपये के लिए हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Thu, 02 Jan 2025 11:11 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

Murder For 40 Rupees: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में 40 रुपये के लिए हत्या कर दी गई। घटना हमीरपुर के भोरंज की है। जहां महज 40 रुपये के लिए साथी मजदूर की हत्या कर दी गई। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोरंज में महज 40 रुपये के लिए साथी मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात 26 दिसंबर को भोरंज के सम्मूताल में हुई बताई जा रही है। मारपीट के दौरान संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। छह दिन के बाद संदीप ने एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान बीती रात को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आरती देवी निवासी गांव नेतवापुर, डाकघर उमरिया बाजार, तहसील धनघटा, जिला संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी गांव सम्मूताल तहसील भोरंज ने कहा कि 26 दिसंबर को शाम 7:00 बजे जब वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी, बाहर जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी। सड़क पर पेट्रोल पंप के नजदीक यूपी निवासी रामदरश ने पति संदीप को पकड़ रखा था। इस दौरान रामदरश के साडू अमरजीत ने बांस के डंडे से इसके पति के सिर पर प्रहार कर दिया और मौके से भाग गए।

महिला ने कहा कि इस दौरान उसके मौसा समरजीत और पेट्रोल पंप के कर्मचारी भी मौके पर थे। शिकायतकर्ता घायल पति को अपने मौसा समरजीत के साथ पैदल ही बस्सी अस्पताल ले गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को यह जानकारी दी गई कि गिरने से संदीप चोटिल हुआ है। ऐसे में केस दर्ज नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें