फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सोए कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ, बहादुर महिला ने रात के अंधेरे में किया पीछा; बचा ली जान

Fri, 06 Sep 2024 09:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

जिला शिमला के जोधपुर धार में एक नेपाली मूल की महिला ने अपने लकड़ी के मकान में सो रही थी। साथ में उसका बच्चा भी था। रात को अचानक तेंदुआ उसके कमरे के दरवाजे के पास सोए कुत्ते को उठा कर ले गया, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते कुत्ते की जान बचा ली। कैसे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ठियोग में बाघ के मुंह से पालतू कुत्ते को छुड़ा कर लाने वाली नेपाली मूल की महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग के जोधपुर धार में वीरवार रात को एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। नेपाली मूल की महिला अपने लकड़ी के मकान में सो रही थी। साथ में उसका बच्चा भी था। रात को अचानक तेंदुआ उसके कमरे के दरवाजे के पास सोए कुत्ते को उठा कर ले गया, लेकिन महिला ने बहादुरी दिखाते हुए दराट और एक डंडा लेकर रात के अंधेरे में तेंदुए के पीछे निकल गई। घर की पीछे की ओर अभी तेंदुआ कुत्ते को अपना शिकार बनाता, उससे पहले ही महिला ने तेंदुए पर हमला बोल दिया और अपने पालतू कुत्ते को उसका शिकार होने से बचा लिया। हालांकि, तेंदुए के हमले से कुत्ता बुरी तरह से घायल हो गया है।

विज्ञापन


गांव के अरुण वर्मा ने बताया कि वह उसके घर पर काम करती है। इस महिला को एक आंख से ही दिखाई देता है। रात में जब वह घर में सो रही थी तो तेंदुए ने अचानक से हमला कर दिया। गनीमत रही कि तेंदुए ने महिला और उसके बच्चे पर हमला नहीं किया। वहीं, पंचायत के पूर्व प्रधान बाल कृष्ण बाली ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में महिला की हिम्मत की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें