फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ग्रेट खली बोले- खून पसीने की कमाई से खरीदी हैं जमीन, आसानी से नहीं छोड़ूंगा

Sat, 27 Dec 2025 11:40 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

शुक्रवार को पांवटा साहिब में दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मैंने जमीन अपने खून पसीने की कमाई से खरीदी है। भूमि को इतनी आसानी से नहीं छोडूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पांवटा साहिब विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए द ग्रेट खली व अन्य। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैंने जमीन अपने खून पसीने की कमाई से खरीदी है। भूमि को इतनी आसानी से नहीं छोडूंगा। यह लड़ाई अब अकेली मेरी ही नहीं है और भी कई पीड़ित हैं जो अपनी आवाज कहीं नहीं उठा सकते हैं। शुक्रवार को पांवटा साहिब में दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली ने पत्रकार वार्ता में ये बात कही।

विज्ञापन


तहसीलदार विवाद मामले में ग्रेट खली एक बार फिर से एक दर्जन पीड़ित लोगों के साथ मीडिया के सामने आए। इस दौरान कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। खली ने कहा कि भूमि विवाद में वह अकेला नहीं हैं। और कई लोग भी पांवटा साहिब के राजस्व विभाग अधिकारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि सुरजपुर में उन्होंने जो जमीन खरीदी है वह खून पसीने की कमाई से ली है, उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ेंगे। यह लड़ाई अब अकेली मेरी नहीं है और भी कई पीड़ित हैं जो अपनी आवाज कहीं नहीं उठा सकते।

ग्रेट खली ने कहा कि किसी जिस व्यक्ति ने देश सेवा में अपनी कुर्बानी दी है, उनकी विधवा पत्नी की जमीन को भी और जगह दिखाया गया है। जबकि महिला का परिवार कई पीढ़ियों से उस जमीन पर रहा है। पत्रकार वार्ता में द ग्रेट खली के साथ पहुंचे मंजीत कौर, बलविंदर कौर, गुरदीप सिंह, सुदर्शन सिंह चौहान, जसवीर कौर, परमजीत कौर व पवन कुमार ने बताया कि जहां पर हमारी जमीनें थीं वह जमीन किसी और की बताकर भूमाफिया को बेचकर एक ही दिन में रजिस्ट्री और इंतकाल भी किया गया है। जितना भी पांवटा साहिब में कथित फर्जीवाड़ा हुआ है, इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें