बद्दी, ऊना और हमीरपुर को मिले नगर निगम आयुक्त
प्रदेश सरकार ने बद्दी, ऊना और हमीरपुर में नगर निगम आयुक्तों की नियुक्ति कर दी है। बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर को बद्दी नगर निगम, ऊना के एडीसी महेंद्र पाल गुज्जर को नगर निगम ऊना और हमीरपुर के एडीसी राहुल चौहान को नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्मिक विभाग की ओर से शुक्रवार को इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की गई।