फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को मिली विदेश जाने की अनुमति, हाईकोर्ट में दायर की थी याचिका

Sat, 01 Feb 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

पूर्व विधायक भाजपा नेता राजेंद्र राणा को विदेश जाने की इजाजत मिल गई है। हिमाचल हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 1 लाख रुपये का निजी तौर पर मुचलका भरने को कहा है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक व भाजपा नेता राजेंद्र राणा/हिमाचल हाईकोर्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक भाजपा नेता राजेंद्र राणा को विदेश जाने की इजाजत दे दी है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 1 लाख रुपये का निजी तौर पर मुचलका भरने को कहा है। न्यायाधीश राकेश कैंथला की अदालत ने याचिकाकर्ता को आदेश दिए हैं कि दो दिनों के भीतर अपनी आने-जाने की सारी जानकारी पुलिस स्टेशन में दें। विदेश से आने के बाद भी सूचना पुलिस को देने को कहा है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता की ओर से 9 जनवरी को विदेश जाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया कि बेटी के लिए मेडिकल में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए उसे 3 फरवरी से 11 फरवरी के बीच मलयेशिया जाना है। पूर्व विधायक इससे पहले भी 10 सितंबर से 16 सितंबर 2024 के बीच यूनाईटेड किंगडम का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें