फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एफआईआर

Sun, 15 Sep 2024 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई (रोहड़ू)।

सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलााफ @TeamSaath नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में मामला दर्ज करवाया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के खिलााफ पुलिस ने @TeamSaath नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


चेतन ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट से हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार जागरा में नृत्य करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया गया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है। देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। जागरा जैसे धार्मिक आयोजनों में नृत्य करने वाले ग्रामीणों को आतंकवादी कहना निंदनीय और अस्वीकार्य है। इस मामले में कोटखाई पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

चेतन ने कहा कि इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें