पात्रताएं पूरी करने के बाद 20 अंकों में से होगी छंटनी
अन्य आवश्यक पात्रताएं पूरी करने के बाद शिक्षकों के आवेदनों की 20 अंकों के आधार पर छंटनी होगी। 15 वर्ष से अधिक शैक्षणिक अनुभव रखने वाले शिक्षकों को पांच, 10 साल से अधिक अनुभव पर 4 और पांच साल से ज्यादा पर तीन अंक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों को पांच, राज्य पुरस्कार पर चार और एमएड करने वालों को तीन अंक मिलेंगे। पीएचडी करने वालों को चार और एमफिल वालों को दो अंक मिलेंगे। आठ साल तक जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वालों को चार अंक दिए जाएंगे। अगर शिक्षक उसी जनजातीय जिला का निवासी होगा तो दो अंक मिलेंगे। अगर किन्हीं शिक्षकों के अंक बराबर रहेंगे तो संबंधित कैडर के वरिष्ठ शिक्षक को विदेश जाने का मौका दिया जाएगा।