फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को मिला स्काउटिंग का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड

Wed, 26 Nov 2025 07:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

बुधवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित विशेष समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को देश के सर्वोच्च सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को प्रदेश में स्काउटिंग आंदोलन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान सिल्वर एलीफेंट अवॉर्ड से नवाजा गया। बुधवार को लखनऊ राजभवन में आयोजित विशेष समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को सम्मानित किया।

विज्ञापन


वर्ष 2018 से राज्य मुख्य आयुक्त के पद पर कार्यरत रहते हुए डॉ. शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में स्काउटिंग गतिविधियों का विस्तार हुआ है। छात्रों, स्वयंसेवकों और प्रशिक्षकों को नई दिशा देने, शिविरों के आधुनिकीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उन्नयन और युवाओं के चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने के कारण उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। राज्य सचिव डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह पुरस्कार हिमाचल के लिए गौरव का क्षण है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें