फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीपीएस से विवाद, एसपी बद्दी इल्मा अफरोज छुट्टी पर, सरकारी आवास किया खाली; जानें पूरा मामला

Fri, 08 Nov 2024 03:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।

सार

हिमाचल प्रदेश में एसपी बद्दी इल्मा अफरोज सरकारी आवास खाली कर घर चली गई हैं। कई कारणों को लेकर उनका सीपीएस से कई मुद्दों पर टकराव भी हुआ, जो बाद में सार्वजनिक भी हो गया। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज नाटकीय घटनाक्रम में लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। बताया जा रहा है कि वह 15 दिन की छुट्टी पर गई हैं। सूत्रों के अनुसार एसपी ने अपना सरकारी आवास भी खाली कर दिया। बताया जा रहा है कि वह यहां से अपने मेडल और किताबें ले गई हैं। उन्होंने इसी साल 27 जनवरी को एसपी बद्दी का कार्यभार संभाला है।

विज्ञापन


सीपीएस कई मुद्दों पर टकराव
इसी बीच कई कारणों को लेकर उनका सीपीएस से कई मुद्दों पर टकराव भी हुआ, जो बाद में सार्वजनिक भी हो गया। सीपीएस ने इल्मा के विरुद्ध विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया। वहीं, सीपीएस ने सोशल मीडिया पर भी एसपी की मनमानी पर सवाल उठाए थे और एसपी के कार्यक्रमों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया था। उधर, कुछ समय पहले इल्मा अफरोज ने सीपीएस के परिवार के टिपरों व जेसीबी का चालान किया था, तब से मामला और बिगड़ गया था।

'एसपी बद्दी की मां बीमार'
उधर, इस बारे में जब एसपी बद्दी इल्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह यहां से चली गई हैं। उधर, डीजीपी अतुल वर्मा ने कहा कि एसपी बद्दी की मां बीमार हैं। इसके चलते वह छुट्टी गई हैं। एसपी इल्मा अफरोज सात व आठ नवंबर को शिमला सचिवालय में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी थीं। बुधवार को वह इसी सिलसिले में शिमला गईं। उनकी मुलाकात नेताओं व पुलिस विभाग के आलाधिकारियों के साथ हुई। इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि एसपी बद्दी वापस बद्दी पहुंचीं और बुधवार रात ही आवास से अपना सारा सामान समेटा। वीरवार सुबह ही वह यूपी के लिए निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें