फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बाजुओं का दम...186 किलो भार उठा छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी फिर बनीं गोल्डन गर्ल

Tue, 08 Oct 2024 10:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)।

सार

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर देश का झंडा बुलंद करने वाली छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने वुमन सीनियर कैटेगरी के 49 किलोभार वर्ग में सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
 
विज्ञापन
49 किलोभार वर्ग में भार उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया अकादमी नगरोटा बगवां में चल रही महिला और पुरुषों की राष्ट्रीय भारोत्तोलन स्पर्धा में मंगलवार को यूथ, जूनियर और सीनियर कैटेगरी में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतकर देश का झंडा बुलंद करने वाली छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने भी अपने बाजुओं की ताकत दिखाई। उन्होंने वुमन सीनियर कैटेगरी के 49 किलोभार वर्ग में सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के निदेशक प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीनियर कैटेगरी में ज्ञानेश्वरी यादव ने 186 किलो भार उठाकर स्वर्ण जीता। उन्होंने स्नैच में 82 और क्लीन एंड जर्क में 104 किलोभार उठाया। इससे पहले वर्ष 2023 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी ने 176 किलो भार उठाकर स्वर्ण जीता था। नगरोटा बंगवा में चल रही स्पर्धा में रेलवे की कोमल ने 182 किलोभार उठाकर रजत और हरियाणा की प्रीति ने 181 किलोभार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

यूथ कैटेगरी में 49 किलोभार वर्ग में महाराष्ट्र की अस्मिता धोने ने 157 किलो भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। जबकि आंध्रप्रदेश की बी भारगवी ने 155 किलोभार उठाकर रजत और पंजाब की मनसी चामुंडा ने 148 किलोभार उठाकर कांस्य पदक जीता। जूनियर कैटेगरी के 49 किलोभार वर्ग में पंजाब की वानी पुरी ने 164 किलोभार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। आंध्रप्रदेश की बी चंद्रिका ने 163 किलोभार उठा रजत और उतर प्रदेश की नीलम पटेल ने 159 किलोभार उठाकर कांस्य पदक जीता। भारोत्तोलन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव और साई दिल्ली से अमित भाटिया ने विजेता खिलाड़ियों को पहना कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें