फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOB: बिलासपुर आईटीआई में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, प्रतिमाह मिलेगी इतनी सैलरी

Fri, 18 Oct 2024 08:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

आईटीआई बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू होगा। उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वह 2023 और 2024 में पास आउट होना चाहिए। चयनित प्रशिक्षु को प्रतिवर्ष सीटीसी 2,21,554 रुपये दी जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईटीआई बिलासपुर में 21 अक्तूबर को नेप्स योजना में आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए कैंपस इंटरव्यू होगा। इसमें 15 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। केवल पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


कंपनी एक वर्ष की अवधि के लिए नेप्स योजना में प्रशिक्षुओं को नियुक्त करती है, जिन्होंने पिछले दो वर्ष में अपना आईटीआई कोर्स पास किया हो। इसके लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। चयनित प्रशिक्षुओं को परिवहन, वर्दी, कैंटीन की सुविधा दी जाएगी।

उम्मीदवार की आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वह 2023 और 2024 में पास आउट होना चाहिए। चयनित प्रशिक्षु को प्रतिवर्ष सीटीसी 2,21,554 रुपये दी जाएगी। प्रतिमाह 17,427 रुपये मिलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आईटीआई पास आउट प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ साथ में लाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें