फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एक सप्ताह बाद भुंतर के लिए शुरू हुई हवाई सेवाएं, पर्यटन को लगेंगे पंख

Wed, 14 May 2025 06:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

बुधवार को दिल्ली से भुंतर और अमृतसर-भुंतर के बीच हवाई सेवाएं आरंभ हो गई हैं। करीब एक सप्ताह तक भुंतर हवाई को होने वाली सभी तरह की उड़ानें बंद हो गई थीं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन सीजन के बीच कुल्लू-मनाली के भुंतर हवाई अड्डे के लिए सप्ताह बाद हवाई उड़ानें शुरू हो गई हैं। बुधवार को दिल्ली से भुंतर और अमृतसर-भुंतर के बीच हवाई सेवाएं आरंभ हो गई हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण सुरक्षा की दृष्टि से हवाई उड़ानों को बंद कर दिया था। करीब एक सप्ताह तक भुंतर हवाई को होने वाली सभी तरह की उड़ानें बंद हो गई थीं। इससे कुल्लू के पर्यटन कारोबार को बड़ा झटका लगा था। हाल यह है कि सीजफायर के बाद भी कुल्लू-मनाली का पर्यटन गति नहीं पकड़ पाया है। सबकी नजरें अब आने वीकेंड पर टिकी हैं।

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, मनाली होटल एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, सोझा टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रकाश ने कहा कि हवाई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलती है। ऐसे में यहां के लिए देश के अन्य शहरों से भी हवाई उड़ानाें को शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिर से हवाई उड़ानों के शुरू होने से आने वाले समय में घाटी के पर्यटन को गति मिलेगी। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक सिद्धार्थ कदम्ब ने कहा कि भुंतर के लिए हवाई उड़ानें शुरू हो गई हैं। बुधवार को दो उड़ानें हुई हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें