फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: रामपुर के दत्तनगर में होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मी, हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Oct 2025 09:45 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।

सार

जिला शिमला के रामपुर में एक निजी होटल के कर्मी की होटल की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक कर्मचारी होटल की चाैथी मंजिल पर बालकनी में साफ-सफाई कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के दत्तनगर में एक निजी होटल के कर्मी की होटल की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वीरवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 25 वर्षीय यशवंत, पुत्र संजीव कुमार, गांव चरमाला, उपतहसील नित्थर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक कर्मचारी होटल की चाैथी मंजिल पर बालकनी में साफ-सफाई कर रहा था। इस दाैरान अचानक उसका पांव फिसला और वह नीचे पर जा गिरा। होटल के अन्य कर्मचारियों ने उसे अचेत अवस्था में उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल जुन्गा की टीम को भी बुलाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। छानबीन जारी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें