फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एचआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 297 नई इलेक्ट्रिक बसें, देखें नया लुक

Thu, 06 Nov 2025 04:07 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क,अमर उजाला, शिमला।

सार

297 Electric Buses Himachal: एचआरटीसी के बेड़े में जल्द 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। एचआरटीसी की तकनीकी टीम बसों का निरीक्षण करने के लिए बेंगलुरू गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नई इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही 297 नई ई बसें शामिल होने जा रही हैं। ये बसें हरे रंग की होंगी, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। एचआरटीसी की तकनीकी टीम बसों का निरीक्षण करने के लिए बेंगलुरू गई थी।

विज्ञापन




उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि 'हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के बेड़े में जल्द 297 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। अधिकारियों और एचआरटीसी के अनुभवी चालकों की तकनीकी टीम ने हैदराबाद में इन बसों का निरीक्षण किया, ताकि प्रदेश में आने से पहले उनकी गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया जा सके। ये बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगी, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक, शांत और प्रदूषणमुक्त यात्रा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। प्रत्येक बस का 200 किलोमीटर आना-जाना रहेगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए बस अड्डों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनकी खरीद 412 करोड़ रुपये से हो रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें