फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: 12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त; पुलिस में दर्ज करवाया मामला

Mon, 18 Nov 2024 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात था। दो साल पहले ही इसकी नियुक्ति हुई थी। वहीं, अब प्रमाणपत्र फर्जी होने के चलते उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमा दो के फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात था। दो साल पहले ही इसकी नियुक्ति हुई थी। छानबीन के बाद पशुपालन विभाग ने फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 29 सितंबर, 2022 को फार्मासिस्ट की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर हुई थी। अनुबंध पर नियुक्त होने के बाद फार्मासिस्ट ने दर्शाया था कि उसने जमा दो एनआईओएस से की है, लेकिन सत्यापन के दौरान पाया गया कि उसका प्रमाणपत्र फर्जी है। इसके बाद विभाग ने इसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही अब पुलिस थाना कुल्लू में भी मामला दर्ज करवा दिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 338, 336 (3) 340 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जमा दो का शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पूरी छानबीन के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला जांच का विषय है आखिर कैसे एक संस्थान की डिग्री फर्जी निकलीं- डॉ राजेंद्र पाल, उप निदेशक, पशुपालन विभाग कुल्लू।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें