फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुकेश ऊना और विस अध्यक्ष कुल्लू में फहराएंगे तिरंगा, शिमला के रिज पर होगा राज्य स्तरीय समारोह

Thu, 16 Jan 2025 06:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। वहीं, हर वर्ष की तरह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जिला स्तरीय समारोह तय हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया कुल्लू में तिरंगा फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने वीरवार को मंत्रियों का शेड्यूल जारी किया।

विज्ञापन


हर वर्ष की तरह राजधानी शिमला के रिज मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी शिमला के समारोह में मौजूद रहेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार लाहौल-स्पीति के केलांग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल मंडी, कृषि मंत्री चंद्र कुमार चंबा, उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान हमीरपुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर नाहन, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बिलासपुर, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सोलन और आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें