हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 20 हजार रुपये की राहत मिलेगी। सरकार ने एमबीबीएस की ट्यूशन फीस पांच साल के बजाय साढ़े चार साल तक लेने का प्रावधान लागू किया है। पांचवें वर्ष में पूरी 40 हजार रुपये सालाना ट्यूशन फीस के बजाय अब केवल 20 हजार रुपये ही देने होंगे। इससे पांच साल की ट्यूशन फीस में कुल 20 हजार रुपये की कमी आएगी। इधर, दोनों कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि मंगलवार शाम पांच बजे तक बढ़ा दी गई है। एमबीबीएस काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस में सरकार के 19 मई 2026 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) शिमला के 5 जून 2026 के पत्रों का हवाला देते हुए यह प्रावधान किया गया है।