सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में हल्की से मध्यम बारिश के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं। 26 से 28 फरवरी तक चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 को भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश-बर्फबारी की आशंका है। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28 बिलासपुर में 25.6, कांगड़ा में 25.0, मंडी में 24.6, सोलन में 22, नाहन में 21, शिमला में 16.7, मनाली में 16.5, चंबा में 14.9, कल्पा में 13.3 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।