फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कार में आए नकाबपोश ने नाबालिग का किया अपहरण, मामी के साथ जा रही थी पंजाब

Sat, 12 Sep 2026 01:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन )।

सार

एक नाबालिग लड़की को कार में आए नकाबपोश ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अपहरण का केस दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानपुरा के खेड़ावाली रोड पर एक नाबालिग लड़की को कार में आए नकाबपोश ने अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की एक नाबालिग अपनी मामी के साथ मानपुरा के खेड़ावाली में एक व्यक्ति के पास कैंसर के इलाज के लिए हुई थी।

विज्ञापन


उपचार के बाद जब यह दोनों पैदल खेड़ावाली रोड से मुख्य मार्ग की ओर आ रही थीं तो एक काले रंग की कार में तीन-चार नकाबपोश आए और उन्होंने जबरन नाबालिग को अपने कार में धकेल दिया और और कार को भगाकर भाग गए। महिला ने मानपुरा थाने में भांजी के लापता होने की सूचना दी।

महिला ने बताया कि यह कौन लोग थे और कहां से आए थे, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उसकी भांजी को जबरन कार में बैठा कर ले गए। मानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें