फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बैग में दराट, हाथ में दोनाली बंदूक लेकर कोर्ट में पहुंचा व्यक्ति, बोला- आज शूट कर दूंगा

Mon, 25 May 2026 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति बैग में दराट और हाथ में दोनाली बंदूक लेकर अदालत परिसर में पहुंच गया। 
विज्ञापन
अदालत परिसर के गेट मेटल डिटेक्टर लगाया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति बैग में दराट और हाथ में दोनाली बंदूक लेकर पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को देखकर बंदूक लोड कर ली और तैश में आकर शूट कर दूंगा... कहने लगा। मौके पर मौजूद डीएसपी लीव रिजर्व, पुलिस कर्मियों और एक महिला की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी पर काबू पाया गया। मामले में अदालत ने जिला पुलिस से कानून व्यवस्था को लेकर जवाब तलब भी किया कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। वहीं, देर शाम अदालत परिसर के गेट मेटल डिटेक्टर जिला पुलिस की ओर से लगाया गया है। 

विज्ञापन


Trending Videos

जानें पूरा मामला

 इस घटना के दौरान सत्र न्यायाधीश अपने चैंबर में बैठे थे। घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। डीएसपी लीव रिजर्व हरीश गुलेरिया सत्र न्यायालय से बाहर निकले तो उन्होंने अदालत परिसर में बेंच पर बैठे एक व्यक्ति को हाथ में दोनाली बंदूक के साथ देखा। आरोपी वहां तैनात होमगार्ड जवान से उलझ रहा था। जवान उससे हथियार जमा करवाने को कह रहा था लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। आचार संहिता के दौरान कोर्ट परिसर में हथियार देखकर डीएसपी ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को बंदूक सौंपने के लिए कहा। इस पर आरोपी अचानक भड़क गया और बंदूक ऊपर उठाते हुए कहने लगा कि हथियार लोड है। स्थिति भांपते हुए डीएसपी हरीश गुलेरिया, उनके पीएसओ और होमगार्ड जवान ने आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस कर्मियों के साथ जोरदार धक्का-मुक्की 

 इस दौरान हाथापाई में पुलिस कर्मियों की र्वदी और आरोपी के कपड़े तक फट गए। मौके पर मौजूद मक्कड़ पंचायत निवासी महिला निशा ठाकुर ने भी बीच-बचाव कर पुलिस की मदद की, जिसमें उन्हें भी चोटें आईं। बाद में पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया। उसकी पहचान पूर्व सैनिक रमन निवासी भोरंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमन का एक मामला हमीरपुर कोर्ट में विचाराधीन है। हालांकि सोमवार को उस केस की सुनवाई निर्धारित नहीं थी। ऐसे में वह अदालत परिसर में हथियार लेकर क्यों पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कह रहा था... जज और वकीलों से तंग आ गया हूं

घटना के दौरान मौजूद महिला निशा ठाकुर ने बताया कि आरोपी बेहद गुस्से में था और बार-बार कह रहा था कि वह तंग आ चुका है तथा आज शूट करेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का मेडिकल करवाया गया है और उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। -बलवीर ठाकुर, एसपी, हमीरपुर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें