फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: ऊना जिले के बंगाणा में बड़ा हादसा, दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं खड्ड में डूबीं; मौत

Thu, 02 Oct 2025 09:30 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, थाना कलां (ऊना)।

सार

Una News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। तीनों सातवीं और आठवीं कक्षा में राजकीय स्कूल सनहाल की छात्राएं थीं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास खंड बंगाणा की पंचायत बल्ह में वीरवार को तीन स्कूली छात्राओं की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चियां घर के समीप खड्ड के किनारे गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम तक बच्चियां घर नहीं लौटीं, तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान खड्ड के किनारे एक बच्ची की चप्पल दिखाई दी। आगे जाकर ग्रामीणों ने देखा कि दो बच्चियों के शव पानी की सतह पर उतरा रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत तीनों को पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक बच्चियों की पहचान खुशी पुत्री मनजीत, कोमल और सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार के रूप में हुई है। तीनों सातवीं और आठवीं कक्षा में राजकीय स्कूल सनहाल की छात्राएं थीं। ग्रामीणों के अनुसार सबसे पहले एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में दो बच्चियां भी पानी में उतरीं, लेकिन देखते ही देखते तीनों खड्ड के गहरे पानी में डूब गईं। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक छात्राओं में से एक के पिता मनजीतराम ड्राइवर हैं, जिनके पास ट्रैक्टर और जीप है। दूसरी बच्चियों की माता-पिता लिदकोट में रहते हैं और मनजीत की साली यहां क्वार्टर लेकर रहती हैं।

इस दर्दनाक घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से खड्ड के खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की तहकीकात की। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत प्रधान उषा देवी ने कहा कि यह घटना सभी के लिए बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है। अजय कुमार की तीन बेटियां थीं, जिनमें सबसे बड़ी थानाकलां स्कूल में पढ़ती थी, जबकि अन्य दोनों छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। पढ़ाई के कारण ही उनकी मां क्वार्टर में रहकर बेटियों की देखभाल करती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें