फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ले लिया 14 लाख का ऋण, तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 02:35 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक्सिस बैंक की कुल्लू शाखा के संचालन प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बैंक से एक महिला सहित तीन लोगों ने ऋण लिया है। इसकी एवज में इन लोगों ने बैंक के पास नकली सोना गिरवी रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन लोगों ने एक बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर करीब 14.28 लाख रुपये का ऋण ले लिया। इसको लेकर एक्सिस बैंक की कुल्लू शाखा के संचालन प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक महिला सहित तीन लोगों ने लिया था लोन
पुलिस को दी शिकायत में बैंक के शाखा संचालन प्रबंधक ने कहा कि उनके बैंक से एक महिला सहित तीन लोगों ने ऋण लिया है। इसकी एवज में इन लोगों ने बैंक के पास नकली सोना गिरवी रखा है। शिकायत में कहा कि ठाकुर दास निवासी जरोल, डाकघर बंदरोल, जिला कुल्लू ने 3,58,600 रुपये का ऋण लिया है। हरिराम निवासी जाणा, जिला कुल्लू ने 5,37,700 रुपये और लता देवी निवासी, दलाशनी, कुल्लू ने बैंक से 5,32,400 रुपये का लोन लिया है।

पुलिस ने महिला समेत तीन पर दर्ज किया केस
इन लोगों ने इसके बदले में बैंक में जो सोना रखा, वह नकली निकला है। कहा कि इन लोगों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने 2023 में बैंक से ऋण लिया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


बैंक कैसे देता है गोल्ड लोन?
गोल्ड लोन के लिए जब ग्राहक बैंक में सोना लेकर आता है उसके बाद इस सोने को ग्राहक के साथ बैंक अधिकारी ज्वेलर्स के पास लेकर जाते हैं। इस दौरान सोने की वैल्यू निकाली जाती है और इसकी शुद्धता की जांच की जाती है। इसके बाद इसकी वीडियो बनाकर इसे सील किया जाता है। सोना अगर 18 कैरेट से कम है तो उस पर गोल्ड लोन नहीं मिल सकता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें