फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: द ग्रेट खली की शिकायत पर भूमि विवाद जांच शुरू, जानें क्या बोले एसडीएम

Fri, 12 Dec 2025 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

डब्यूडब्यूई रेसलर द ग्रेट खली की शिकायत पर उपायुक्त सिरमौर ने एसडीएम पांवटा साहिब के इस मामले की जांच सौंपी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डब्यूडब्यूई रेसलर द ग्रेट खली की शिकायत पर भूमि विवाद की जांच शुरू हो गई है। उपायुक्त सिरमौर ने एसडीएम पांवटा साहिब के इस मामले की जांच सौंपी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मामले की जांच फास्ट ट्रैक के आधार पर की जा रही है। भूमि संबंधी शिकायत पर सभी संबंधित पक्षों, शिकायतकर्ता, निजी प्रतिवादी तथा संबंधित राजस्व अधिकारियों को भी नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि विगत सप्ताह रेसलर द ग्रेट खली ने नाहन पहुंच कर उपायुक्त सिरमौर को लिखित शिकायत सौंपी थी। इसके बाद प्रेस वार्ता में पांवटा साहिब क्षेत्र में अपने परिवार की भूमि को लेकर राजस्व अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। स्थानीय राजस्व अधिकारी व कथित भूमि मालिक ने भी प्रेस वार्ता के माध्यम से पक्ष रखा था। उपायुक्त सिरमौर ने इस मामले की जांच का जिम्मा उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा को सौंपा है।

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि उपमंडल प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकरण के संवेदनशील को देखते हुए जांच को फास्ट ट्रैक आधार पर संपन्न किया जा रहा है, जिससे न्यायहित में शीघ्र निर्णय लिया जा सके। जांच प्रक्रिया प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप संचालित की जाएगी। इसमें सभी पक्षों को अपनी बात रखने का समान अवसर दिया जाएगा। प्रस्तुत रिकॉर्ड एवं तथ्यों की जांचोपरांत नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें