फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: सेना के जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत, दिवाली की छुट्टी खत्म होने पर लौट रहे थे वापस

Sun, 26 Oct 2025 11:31 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।

सार

दिवाली के मौके पर छुट्टी बिताकर डयूटी पर वापस लौट रहे कराल गांव के भारतीय सेना के जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जवान इंद्र सिंह (फाइल फोटो)/सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊझी घाटी के कराल (शिरड़) गांव के निवासी और भारतीय सेना के जवान इंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। 37 वर्षीय जवान इंद्र सिंह का निधन हिसार में हृदय गति रुकने (दिल का दौरा) से हुआ। रविवार को उनके पैतृक गांव कराल में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


इंद्र सिंह हाल ही में दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ बिताने के बाद हिसार स्थित अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे। देश के लिए अपनी सेवाएं देते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद इंद्र सिंह का उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

जवान इंद्र सिंह अपने पीछे एक बेटी और दो बहनें छोड़ गए हैं। उनके पिता तुलसी राम वन विभाग से सेवानिवृत हैं और माता गृहणी हैं। छुट्टी से लौटकर राष्ट्र सेवा में जुटे इस जवान का यूं अचानक दुनिया से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा है। उनके निधन की खबर से कराल गांव और पूरे कुल्लू में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें