फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: किन्रौर के पुष्पेंद्र असम में बलिदान, ड्यूटी के दौरान पेड़ की टहनी गिरने से हुआ हादसा; जानें

Tue, 15 Jul 2025 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के रहने वाले 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र असम में बलिदान हो गए हैं। जानकारी के अनुसार 29 साल के नायक पुष्पेंद्र असम में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तेज हवाओं के चलते पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
शहीद पुष्पेद्र नेगी अपने पत्नि और बेटे के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के 19 डोगरा रेजीमेंट में तैनात नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी असम में बलिदान हो गए हैं। सूचना मिलते ही थैमगारंग और समूचे जिला किन्नौर शोक की लहर है। नायक पुष्पेंद्र की बलिदान होने की सूचना सोमवार देर शाम सेना की ओर से परिजनों की मिली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 29 साल के नायक पुष्पेंद्र असम में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तेज हवाओं के चलते पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान हो गए। पंचायत थैमगारंग की प्रधान मनोहर देवी और उपप्रधान दीप कुमार ने बताया कि सेना से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र की पार्थिव देह असम से दिल्ली और वहां से चंडीगढ़ लाई जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ से सेना के वाहन से पैतृक गांव थैमगारंग पहुंचाया जाएगा। इसके बाद उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र, माता सरला, पत्नी कीर्ति नेगी और बेटे एतिक (छह साल) को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और ग्रामीण सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal News: नई दिल्ली में गडकरी से मिली मुख्यमंत्री सुक्खू, सड़कों और रोपवे परियोजनाओं को लेकर हुई बातचीत

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें