फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार, एफआईआर से नाम हटाने की एवज में मांगे थे पैसे

Mon, 09 Jun 2025 09:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रैहन (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में विजिलेंस ने पुलिस थाना रैहन में तैनात हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ने पुलिस थाना रैहन में तैनात हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र के व्यक्ति से एक एफआईआर से उसका नाम हटाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एडवांस के रूप में दो हजार रुपये की घूस लेते विजिलेंस की टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विजिलेंस थाना में सूरज निवासी फतेहपुर ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा था कि स्थानीय पुलिस थाना में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। उनके मुताबिक एक मामले में उनका और उनके भाई का नाम दर्ज किया है। मामले में हेड कांस्टेबल जांच अधिकारी था और मामले से उनका नाम हटाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने सभी तथ्यों की जांच की और पुष्टि होने पर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। टीम ने समलाना में आरोपी को एडवांस के रूप में दो हजार रुपये की घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी विजिलेंस बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में विजिलेंस की ओर से सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें