फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में पिस्तौल के दम पर लड़की का अपहरण, नाके पर गाड़ी से बाहर फेंक भागे आरोपी

Wed, 13 Aug 2025 10:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली/रैहन (कांगड़ा)।

सार

Kangra Girl Kidnap : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक लड़की का पिस्तौल के दम पर अपहरण कर लिया गया। आरोपी जम्मू-कश्मीर नंबर के वाहन में सवार थे लेकिन पुलिस और लोगों की मदद से लड़की को बचा लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
किडनैप हुई लड़की को पुलिस व स्थानीय युवाओं ने मिलकर बचाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की का पिस्तौल के दम पर अपहरण कर लिया गया। आरोपी जम्मू-कश्मीर नंबर के वाहन में सवार होकर आए थे। लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग सतर्क हो गए। पुलिस ने तलाश अभियान शुरू कर दिया और लोगों ने भी अपने पर स्तर नाका लगाया। औंद में नाके पर आरोपी लड़की को गाड़ी से बाहर फेंक गए। इससे कुछ दूरी पर आरोपी गाड़ी को भी सड़क किनारे छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

विज्ञापन
Trending Videos

लड़की के भाई शेर अली ने बताया कि बुधवार दोपहर को वे ट्रैक्टर से मिरथल अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान जब वे बसंतपुर पहुंचे तो जम्मू-कश्मीर नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो उनके ट्रैक्टर के पास आकर रुकी। इसमें सवार एक आरोपी ने पिस्तौल के दम पर उनकी बहन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। मौके से भागते समय उन्होंने कई वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद उन्होंने जवाली पुलिस थाना में सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद टीमों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया। आरोपी चंबा रोड की तरफ भागे और वहां पर औंद में स्थानीय लोगों ने युवती के अपहरण की सूचना मिलने के चलते अपने स्तर पर नाका लगा दिया था। इस नाके को भी आरोपियों ने तोड़ दिया और लड़की को गाड़ी से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। इससे लड़की की टांग में चोट आई है। कुछ दूरी पर आरोपी गाड़ी को भी सड़क किनारे खड़ा कर जंगल की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को सूचना दी और लड़की को नूरपुर अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा। जवाली के डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश में टीमों को भेजाथा। लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें