फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: इंस्पेक्टर पिता ने 50 की उम्र में हासिल की एलएलबी डिग्री, बेटी बनी टॉपर, जानें पूरा मामला

Fri, 21 Aug 2026 07:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।

सार

विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी के छठे और अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद सामने आए ओवरऑल परिणाम में अंशिका राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया, जबकि उनके पिता प्रवीण राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
आलमपुर के प्रवीण राणा और उनकी बेटी अंशिका राणा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के आलमपुर के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा ने 50 की उम्र में और उनकी बेटी अंशिका राणा ने एक साथ कानून की पढ़ाई पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय की ओर से एलएलबी के छठे और अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित होने के बाद सामने आए ओवरऑल परिणाम में अंशिका राणा ने प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया, जबकि उनके पिता प्रवीण राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पिता-पुत्री का एक साथ पढ़ाई करना और फिर विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

 केंद्र खनियारा में दोनों ने एक ही कक्षा में की पढ़ाई
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में वर्ष 2023 से जून 2026 तक दोनों ने एक ही कक्षा में तीन वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई की। प्रवीण राणा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने 50 वर्ष की उम्र पार करने के बाद एलएलबी में दाखिला लिया और पुलिस की व्यस्त नौकरी के साथ कानून की पढ़ाई जारी रखी। 
विज्ञापन

शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती:  प्रवीण राणा
वहीं, 23 वर्षीय अंशिका राणा ने पिता के साथ पढ़ाई करते हुए अपनी मेहनत का शानदार परिणाम दिया और एलएलबी में टॉपर बनीं। पिता के लिए बेटी की यह सफलता विशेष गर्व का क्षण है। दोनों ने पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और जून 2026 में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम पूरा किया। प्रवीण राणा का कहना है कि शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति के भीतर सीखने की इच्छा होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें