बुजुर्ग ने फौरन इस बारे में शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और उसे चलौंठी क्षेत्र में पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी भी आरोपी की नहीं है और उसने किसी परिचित या दोस्त से ली थी। पुलिस को आशंका है कि यह कोई गिरोह हो सकता है, जो अस्पताल के आसपास तीमारदारों को निशाना बना रहा है। पिछले कुछ समय से इस तरह के मामले सामने आ रहे थे। इसको देखते हुए पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर भी रख रही थी। आरोपी के कब्जे से लूटे गए 29,000 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी के बाद अस्पताल परिसर के आसपास हुए इसी तरह की ठगी के मामलों के खुलासे हो सकते हैं।