फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र में हाथ में फटा मोबाइल फोन, बुजुर्ग महिला झुलसी; अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 May 2025 05:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बुजुर्ग महिला का फोन फट गया जिससे महिला के सिर पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसके दाएं हाथ व गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धारटीधार क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के हाथ में मोबाइल फोन फट गया। हादसे में महिला बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद महिला को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार चिया मम्याना निवासी मेहंदी देवी (67) चार्जिंग से अपना मोबाइल हटा रही थी। इसी बीच अचानक आसमानी बिजली गिरने से उसका मोबाइल फट गया और चुनरी में भी आग लग गई। आग लगते ही महिला घबराकर फर्श पर जा गिरी, जिससे उसके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। उसके दाएं हाथ व गर्दन पर गहरे घाव हो गए हैं।

विज्ञापन


कढवाडी बागढ़त पंचायत के उपप्रधान नरेश ठाकुर ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। बुजुर्ग महिला की चुनरी में आग लगने से वह आग में झुलस गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें