सामरिक दृष्टि से अहम है सड़क
यह मार्ग भारतीय सेना के लिए रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम है, क्योंकि लद्दाख और कारगिल के सीमावर्ती इलाकों तक रसद और सैनिक सामग्री पहुंचाने का यही मुख्य रास्ता है। कारगिल युद्ध के दौरान भी यही सड़क भारतीय सेना के लिए मददगार साबित हुई थी। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने बीआरओ के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बीआरओ असंभव को संभव बनाने का दूसरा नाम है।