फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऊना से मुंबई और केरल के लिए सीधी ट्रेन की टूटी उम्मीद, स्टर्मिनल सुविधाओं का अभाव, विस्तार संभव नहीं

Tue, 03 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

उत्तर रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ऊना से मुंबई और केरल के लिए सीधी ट्रेन सेवा अभी नहीं मिल सकेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
उत्तर रेलवे (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन ऊना तक बांद्रा टर्मिनस और केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पहुंचने की उम्मीदों पर विराम लग गया है। उत्तर रेलवे ने जांच के बाद स्पष्ट किया है कि स्टेशन पर टर्मिनल सुविधाओं की कमी के कारण इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों का विस्तार यहां तक नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही ऊना से मुंबई और केरल के लिए सीधी ट्रेन सेवा अभी नहीं मिल सकेगी।

विज्ञापन


भाजपा की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने ऊना से मुंबई और केरल को जोड़ने के लिए गाड़ी संख्या 22451/22452 बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और 12217/12218 कोच्चुवेली-चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को ऊना तक चलाने का अनुरोध किया था। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस मामले पर कार्रवाई की मांग की थी। रेल मंत्री ने उत्तर रेलवे को इस पर विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे।

मंत्री के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई, लेकिन रिपोर्ट में रेलवे ने इन ट्रेनों के विस्तार को अव्यवहारिक माना। हाल ही में ऊना निवासी अरुण कौशल की ओर से मांगी गई जानकारी में उत्तर रेलवे के बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली ने बताया कि ऊना रेलवे स्टेशन पर टर्मिनल सुविधाओं का अभाव है। उत्तर रेलवे के एजीएम मोहित चंद्रा ने स्पष्ट किया कि बांद्रा टर्मिनस और केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ऊना तक विस्तार करना संभव नहीं है और इस मामले को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्थानीय संगठनों को भी लगा झटका
हिमाचली मुंबईकर एसोसिएशन लंबे समय से मुंबई और हिमाचल के बीच सीधी ट्रेन सेवा की मांग कर रहा था। यह विस्तार उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में एक कदम माना जा रहा था। लेकिन अब रिपोर्ट के बाद उनकी उम्मीदों को भी झटका लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें