फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : हिमाचल प्रदेश का इतिहास बनेगा स्कूल शिक्षा का हिस्सा, शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद कवायद शुरू

Tue, 10 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल में अब बच्चों को प्रदेश का इतिहास भी पढ़ाया जाएगा। बता दें कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम जुड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में हिमाचल के इतिहास को दर्शाता एक पाठ्यक्रम जुड़ेगा। इस पाठ्यक्रम में किन-किन विषयों को शामिल होंगे और इसे किस कक्षा से शुरू किया जाएगा आदि को लेकर बोर्ड प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड के विषय विशेषज्ञ समीक्षा कर पाठ्यक्रम तैयार करेंगे।

विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती 16 मई को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने बोर्ड प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि सूबे के बच्चों को हिमाचल के इतिहास के बारे में भी अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा था कि पाठ्यक्रम में संशोधन कर हिमाचल के इतिहास को दर्शाने वाले विषयों शामिल किया जाए। वहीं अब बोर्ड प्रबंधन ने मंत्री के निर्देशों के बाद इस पाठ्यक्रम को तैयार करने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।

कवायद के चलते बोर्ड प्रबंधन ने अपने विषय विशेषज्ञों को हिमाचल के इतिहास को दर्शाते विषयों को लेकर पाठ्यक्रम तैयार करने को कहा है। इसके लिए जहां पहले से पढ़ाए जा रहे विषयों की भी समीक्षा होगी, वहीं नए पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इसके अलावा हिमाचल के इतिहास को लेकर किस तरह की जानकारी पाठ्यक्रम में जोड़ी जाएगी और किस कक्षा से इसे शुरू किया जाएगा आदि के बारे समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद बोर्ड की अकादमिक ब्रांच हिमाचल के इतिहास से संबंधित अध्याय को पाठ्यक्रम में जोड़ने के लिए विशेष विशेषज्ञों के साथ समीक्षा कर तैयार करने को कहा है। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें